Thursday, November 4, 2010

शपथ - कविता10 -०३-1984

एक कमजोर / निरीह / जली हुई
झोपडी के सामने बैठे
भोले भाले / नंग  धडंग
 
गाँव की मिटटी और अपनी राख मे लिपटे,
ऐ मासूम बच्चे !
अब तुम क्या देख रहे हो?
 
तुम्हारे माँ-बाप और दादा दादी
तुम्हारे सामने ही पड़े हैं, लेकिन
तुम्हारी निर्दोष आँखों में कोई
भाव क्यों नहीं है.
 
ऐ भविष्य के निर्माता
क्या तुम कोई शपथ ले रहे हो
मन ही मन / या की
अपने नियंताओं के प्रती अपने
आक्रोश को फूटने देने के सपने संजो रहे हो ?
 
लेकिन तुम क्या जानते हो
ऐ मेरे असम के भोले भाले बच्चे !
के /  आज निर्गुट सम्मलेन मे शामिल सभी देखों के गाँवो में
तुम्हारी तरह / आधे मिटटी आधे राख मे सने /
ना जाने कितने निरीह मासूम बच्चे /
दूसरों के बोये को काट रहे हैं / और /
तुमहारी ही तरह / अपनी जलती हुई झोपडी के सामने बैठे /
ना जाने क्या बडबडाते हुए, शपथ ले रहे हैं.
क्या तुम बताओगे / उनकी तुम्हारी
गर्म हवा में प्रवाहित होती -शपथ
 
ऐ मेरे नंग धडंग / निरीह / कमजोर / मासूम
निर्दोष बच्चे
 

doha 7 - 14012001

चीफ खंड सर्किल सभी ऑफिस भये बीमार
भई अफसरों- कर्मियों मई जूतम -पे -जार

doha 6 - 14012001

सब लिपिकों को चाहिए खूब कमाई सीट,
चिल्ला कर हर इंच अब बनना चाहे फीट  

doha 5 - 14012001

लड़ा अधीनों का दिल है लहुलुहान,
खूब कमाई की मगर बनते रहे महान

doha 4 - 14012001

बडबोले चमचे बने कपटी होशियार,
जो सज्जन सेवा करे उनका बंटाधार

doha 3 - 14012001

घृणा द्वेष छल छंद  का लगा हुआ है ढेर,
जितना जिसको चाहिए लूटे करे ना देर

doha 2

आते ही सहयोगियों मैं कीन्हा विस्फोट,
गुपचुप चाटी मलाई पकड़ प्रेम की ओट

doha 1 - haath

पहले हाथ हथेलियों अंगूठे उँगलियों सहित मिलते थे गर्मजोशी के साथ, अब हाथ मिलते हैं हाथ की पोरों से बड़ी मायूसी के साथ  

Tuesday, November 2, 2010

dohe

1-ate hi sehyogiyon main kinha visphote , gupchup chati;मलाई पाकर प्रेम की ote .
2-grana , dewesh ,chal chand ka laga hua dher,jitna jisko chahiya loote kare na der.
3-barbole camcha bane kapti hoshiar,jo sajjan seva kare unka bantadhar.
4-ladhaa,adhino ka dil hay lahuluhan,khoob kamai ki mager bente rahe mahaan .
5-sab lipikon ko chiya khoobe kamau seat, chilla kar her inch ab ban-naa chahe feet.
6-chief khand circle office bhay bimaar,bhaee afsaron-karmiyon main jootam-payjar.